प्रियंका गांधी का नारा "लड़की हूं लड़ सकती हूं" बन गया "लड़की हूं फूट सकती हूं"। यूपी विधान सभा चुनाव के चलते प्रियंका गांधी ने "लड़की हूं लड़ सकती हूं" के रुप में जो शिगूफ़ा छोड़ा है आज इस शिगूफ़े ने बरेली में दर्जनों लड़कियों को चोटिल करा दिया। दरअसल कांग्रेस ने स्कूटी और साईकिल का लालच दिखाकर बरेली के विशप मण्डल कालेज मैदान में लड़कियों को दौड़वा दिया। इस दौड़ के दौरान दर्जनों लड़कियां थक कर गिर गईं। हालांकि आनन फानन में एम्बूलैंस ने ज़खमी लड़कियों को ज़िला अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल ने मलहम पटटी करके उनके घरों पर भेज दिया। दूसरी तरफ़ मीडिया की कुछ आईडियां देखकर आयोजक भड़क गये और *गोदी मीडिया हाय हाय* के नारे लगाने लगे।
UP ELECTION 2022